
बहराइच जिले के विशेश्वरगंज विकासखंड में कांवरियों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। यह व्यवस्था इकौना-विशेश्वरगंज संपर्क मार्ग पर पहुंचकट्टा गांव के पास की गई है। इन इंतजामों में राजू, पिंटू, विनोद पांडे और हिमांशु पांडे समेत कई ग्रामीण सहयोग कर रहे हैं। कांवरियों के लिए हलवा, चना, जलपान और चाय का खास इंतजाम किया गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कांवरिया खुशी-खुशी इन सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं। उन्हें ठंडा पानी दिया गया और थकान दूर करने के लिए कुछ समय आराम करने की सुविधा भी मिली। ग्रामीणों ने बताया कि सावन के दौरान बड़ी संख्या में शिवभक्त इस रास्ते से गुजरते हैं। उन्हें यात्रा में कोई परेशानी न हो, इसी मकसद से यह सेवा शिविर लगाया गया है। हिमांशु पांडे ने कहा कि कांवरियों की सेवा करना पुण्य का काम है। ग्रामीण मिलकर पूरे उत्साह से उनकी मदद कर रहे हैं। इस व्यवस्था में दूसरे ग्रामीणों ने भी सहयोग किया। सेवा शिविर से गुजरने वाले कांवरियों ने ग्रामीणों के इस काम की तारीफ की और उनका धन्यवाद दिया।
Home उत्तर प्रदेश पहुंचकट्टा में कांवरियों के लिए विशेष व्यवस्था:बहराइच के विशेश्वरगंज में ग्रामीणों ने...
सिसवा बाजार: आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने निकाला पैदल गश्त,...
महराजगंज
महराजगंज जनपद के आगामी त्योहारों को देखते हुए रविवार शाम पुलिस प्रशासन ने सिसवा नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा...








































