सिद्धार्थनगर
जनपद सिद्धार्थनगर के ‘सांसद रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद जगदंबिका पाल के प्रथम सिद्धार्थनगर आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद सिद्धार्थनगर के ‘सांसद रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद जगदंबिका पाल के प्रथम सिद्धार्थनगर आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। जनपद की सीमा लोहरौली डिडई पहुंचने पर जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने उनका ढोल-नगाड़ों के साथ अभिनंदन किया।

इसके बाद डिडई चौराहे, तिलौली, बांसी (जहां सांसद ने माधव बाबू की मूर्ति पर माल्यार्पण किया), ककराही और सनई चौराहे पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत की श्रृंखला चलती रही। तत्पश्चात शहर के लोहिया कला भवन में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने सभी का आभार जताया और कहा कि यह पुरस्कार डुमरियागंज की जनता और समर्पित कार्यकर्ताओं के स्नेह व विश्वास का परिणाम है। उन्होंने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शीतल सिंह, उपेंद्र सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र पांडेय, डॉ. सीमा मिश्रा, फते बहादुर सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित रहे।
गौ सम्मान आह्वाहन अभियान: संतों ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में चलाया जनसंपर्क, गौ हत्याबंदी कानून की मांगhttps://t.co/zBy3IRv01M
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 12, 2026










































