
बहराइच के मिहींपुरवा स्थित गोपिया गांव में आज कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सोंगवा, रामपुरवा, बेगमपुर, लोधपुरवा और गोपिया गांव की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन पर ग्रामीणों ने तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर उस्मान, अरुण मिश्रा, यशवंत मिश्रा, अश्वनी मिश्रा, शरीफ, डीजे प्रदीप रावत, विनय गुप्ता और गोपी निषाद समेत कई युवा और ग्रामीण मौजूद रहे। मुबारक अली ने कमेंट्री की, जिससे पूरे मैच में उत्साह बना रहा।
Home उत्तर प्रदेश गोपिया में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन:युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, सोंगवा समेत...
चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग:बेटी की शादी का...
महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के गिरहिया बड़का शीतलापुर गांव में रविवार सुबह चूल्हे की चिंगारी से एक झोपड़ी में आग लग गई। खाना...







































