दुबौलिया में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं पर्यावरण संरक्षण संगठन के संस्थापक नीरज माथुर के निधन पर रविवार देर शाम दुबौलिया बाजार में श्रद्धांजलि एवं शोकसभा आयोजित की गई। नीरज माथुर का निधन 30 अगस्त को हुआ था। सुनील गुप्ता की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने नीरज माथुर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वक्ताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख जताते हुए इसे संगठन और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उपस्थित लोगों ने नीरज माथुर के सामाजिक कार्यों और संगठन के प्रति उनके योगदान को भी याद किया। श्रद्धांजलि सभा में सुनील गुप्ता, अशोक अग्रहरि, अशोक जायसवाल, सोनी लाल, अभिषेक गुप्ता, शिवेंद्र गुप्ता और कर्मवीर सोनकर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।
रामसहायपुरवा में दूसरा तेंदुआ पिंजड़े में कैद:सोमवार तड़के 2:30 बजे वन...
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज में आने वाले गोपिया गांव के रामसहायपुरवा मजरे में तेंदुए के आतंक से परेशान ग्रामीणों को राहत मिली...








































