BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश कजरी तीज पर सरयू घाटों से कांवड़ यात्रा शुरू:बहराइच में बोल बम...

कजरी तीज पर सरयू घाटों से कांवड़ यात्रा शुरू:बहराइच में बोल बम के जयकारों से गूंजा हुजूरपुर क्षेत्र, श्रद्धालु शिवालयों की ओर रवाना

0
2


कजरी तीज के मौके पर रविवार को हुजूरपुर क्षेत्र में कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। सरयू नदी के भंगहा घाट और भग्गड़वा समेत कई घाटों पर सुबह से ही कांवड़ियों का पहुंचना जारी है। श्रद्धालु सरयू नदी से पवित्र जल भरकर अपने-अपने शिवालयों की ओर पैदल जा रहे हैं। इस यात्रा में बच्चों से लेकर युवा तक, बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवा कपड़े पहनकर शामिल हो रहे हैं। घाटों पर जल भरते समय भक्तों में भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था और उत्साह दिख रहा है। कांवड़िये हाथों में कांवड़ लेकर ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। सरयू घाटों से जल लेकर श्रद्धालुओं का जत्था पांडवकालीन बागेश्वर नाथ मंदिर और पृथ्वीनाथ मंदिर समेत कई शिवालयों की ओर बढ़ रहा है। मंदिरों में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। जानकारी के अनुसार, रविवार रात 12 बजे के बाद मंदिरों के कपाट खोले जाएंगे। इसके बाद शिवालयों में जलाभिषेक शुरू होगा, जो सोमवार को दिनभर चलेगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए मंदिरों में खास इंतजाम किए गए हैं। कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन और पुलिस भी सतर्क है। घाटों से लेकर मुख्य चौराहों और यात्रा मार्गों पर पुलिसकर्मी तैनात हैं। यातायात को ठीक रखने के साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पर खास ध्यान दिया जा रहा है। सरयू घाटों से लेकर शिवालयों तक पूरा इलाका इस समय भक्तिमय माहौल में डूबा है।