BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home देश कजरी तीज पर कांवड़ियों को बांटा गया हलवा:वीरपुर रोड पर NSUI जिलाध्यक्ष...

कजरी तीज पर कांवड़ियों को बांटा गया हलवा:वीरपुर रोड पर NSUI जिलाध्यक्ष ने देर रात तक किया वितरण

0
0
कजरी तीज पर कांवड़ियों को बांटा गया हलवा:वीरपुर रोड पर NSUI जिलाध्यक्ष ने देर रात तक किया वितरण

कजरी तीज के पावन अवसर पर श्रावस्ती में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क हलवा प्रसाद बांटा गया। यह सेवा कार्य रविवार रात करीब नौ बजे शुरू हुआ और देर रात तक चलता रहा। नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के वीरपुर रोड पर कांग्रेस NSUI के जिला अध्यक्ष विशाल कुमार द्विवेदी की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। पृथ्वीनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए जा रहे सैकड़ों कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने सेवा शिविर में पहुंचकर हलवा प्रसाद ग्रहण किया। रास्ते से गुजर रहे शिवभक्तों ने भी रुककर प्रसाद लिया। NSUI जिला अध्यक्ष विशाल कुमार द्विवेदी ने कहा कि सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है। उन्होंने इसे सावन और कजरी तीज के मौके पर शिवभक्तों की सेवा करने का सौभाग्य बताया। द्विवेदी ने कहा कि धार्मिक पर्व हमें आपसी भाईचारे, सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश देते हैं। प्रसाद वितरण के दौरान देर रात तक शिवभक्तों का आना-जाना जारी रहा। इस सेवा कार्य में स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया और बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।