BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home देश नासिरगंज और लक्ष्मणपुर-सेमरहनिया से निकली डाक कांवड़:हर-हर महादेव के जयकारों के साथ...

नासिरगंज और लक्ष्मणपुर-सेमरहनिया से निकली डाक कांवड़:हर-हर महादेव के जयकारों के साथ बाबा विभूतिनाथ मंदिर के लिए हुए रवाना

0
0
नासिरगंज और लक्ष्मणपुर-सेमरहनिया से निकली डाक कांवड़:हर-हर महादेव के जयकारों के साथ बाबा विभूतिनाथ मंदिर के लिए हुए रवाना

श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक क्षेत्र में रविवार रात डाक कांवड़ यात्राएं शुरू हुईं। नासिरगंज और लक्ष्मणपुर-सेमरहनिया समेत कई गांवों से युवाओं के जत्थे बाबा विभूतिनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए निकले। नासिरगंज से करीब 25 लोगों का एक जत्था डाक कांवड़ यात्रा पर निकला। कांवड़िए भाकला घाट स्थित जंगलीदास कुट्टी पहुंचे और वहां से पवित्र जल लेकर करीब 60 से 65 किलोमीटर की पैदल यात्रा शुरू की। वहीं, लक्ष्मणपुर-सेमरहनिया गांव से भी करीब 17 से 18 युवाओं ने डाक कांवड़ यात्रा निकाली। ये युवा रात करीब 9 बजे भाकला घाट स्थित जंगलीदास कुट्टी पहुंचे और कांवड़ में पवित्र जल भरकर बाबा विभूतिनाथ मंदिर के लिए रवाना हुए। इस जत्थे को करीब 70 से 72 किलोमीटर की दूरी तय करनी है। सिरसिया क्षेत्र में स्थित बाबा विभूतिनाथ मंदिर पहुंचकर सभी कांवड़िए अपने साथ लाए गए पवित्र जल से भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। यात्रा के दौरान युवाओं में काफी उत्साह दिखा। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा माहौल भक्ति से भर गया। ग्रामीणों ने भी कांवड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें यात्रा के लिए रवाना किया।