BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश कतर्नियाघाट में तेंदुए ने मोर का शिकार किया:वीडियो वायरल, आबादी वाले इलाके...

कतर्नियाघाट में तेंदुए ने मोर का शिकार किया:वीडियो वायरल, आबादी वाले इलाके में लगातार दिख रहा तेंदुआ

0
0


कतर्नियाघाट के सिंचाई कॉलोनी गिरजापुरी से एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक तेंदुआ मोर का शिकार करते हुए साफ दिख रहा है। इलाके में तेंदुए की मौजूदगी आबादी वाले क्षेत्रों में लगातार देखी जा रही है। वीडियो में दिख रहा है कि तेंदुए ने पहले मोर को मार दिया। इसके बाद वह अपने शिकार को जंगल में ले जाने के लिए मोर के पास झाड़ियों में घात लगाकर बैठ गया। कुछ देर बाद जैसे ही उसे मौका मिला, तेंदुआ तेजी से मोर पर झपटा और उसे दबोचकर जंगल में खींच ले गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इलाके में तेंदुए की आवाजाही लगातार बनी हुई है। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।