BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश कांवड़ लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक:विभूतिनाथ मंदिर परिसर जयकारों से गूंजा

कांवड़ लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक:विभूतिनाथ मंदिर परिसर जयकारों से गूंजा

0
0

श्रावस्ती के सिरसिया विकासखंड के जंगल में स्थित पौराणिक विभूतिनाथ मंदिर में कजरी तीज पर लाखों श्रद्धालु पहुंचे। दूर-दराज से आए भक्तों ने कांवड़ में पवित्र जल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान ‘जय शिव भोले’ के जयकारे गूंजते रहे। कजरी तीज के मौके पर विभूतिनाथ मंदिर परिसर में सुबह से ही भारी भीड़ थी। कांवड़ियों और दूसरे श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी थीं। भक्त घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। उन्होंने भगवान शिव को जल चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट था। प्रशासन की देखरेख में भक्तों को लाइन में लगाकर जलाभिषेक कराया गया। इससे किसी को कोई परेशानी नहीं हुई। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय शिव भोले’ के जयकारों से भक्तिमय बना रहा। कजरी तीज पर विभूतिनाथ मंदिर में उमड़ी इस भीड़ ने क्षेत्र की धार्मिक आस्था और भगवान शिव के प्रति भक्तों की गहरी श्रद्धा को दिखाया।