
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज में आने वाले गोपिया गांव के रामसहायपुरवा मजरे में तेंदुए के आतंक से परेशान ग्रामीणों को राहत मिली है। सोमवार तड़के करीब 2:30 बजे वन विभाग द्वारा लगाए गए दूसरे पिंजड़े में एक तेंदुआ कैद हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले काफी समय से इलाके में तेंदुए के घूमने से दहशत थी। करीब 25 दिन पहले भी इसी क्षेत्र में एक तेंदुआ पिंजड़े में पकड़ा गया था। इसके बाद फिर से तेंदुए की मौजूदगी से लोग डरे हुए थे। वन विभाग ने ग्रामीणों की शिकायत पर दो पिंजड़े लगाए थे। दूसरे पिंजड़े में तेंदुआ कैद होते ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर वन दरोगा रवींद्र राव और बीट इंचार्ज कपिल देव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तेंदुए को अपने कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय पहुंचाया। वन विभाग के मुताबिक, पकड़े गए तेंदुए की सेहत की जांच की जाएगी और फिर उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा। तेंदुआ पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने चैन की सांस ली है।
मऊ: खेत में ईंट रखने से मना करने पर खूनी संघर्ष;...
मऊ
मऊ जनपद के घोसी कोतवाली इलाके के पीवाताल गांव में खेत में ईंट रखने का विरोध करने पर दबंगों ने खूनी खेल खेला। ईंट...








































