BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश झाड़ फूंक से लौट रहे भाई-बहन समेत 3 से मारपीट:मोतीपुर में हमलावरों...

झाड़ फूंक से लौट रहे भाई-बहन समेत 3 से मारपीट:मोतीपुर में हमलावरों ने पीटा और बहनों के जेवर छीने, अस्पताल में भर्ती

0
0


मोतीपुर थाना क्षेत्र के गायघाट गांव में झाड़ फूंक कराकर लौट रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर मोहल्ले के लोगों ने हमला कर दिया। इस मारपीट में भाई-बहन समेत तीनों लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान 22 साल के पेशकार गुप्ता, उनकी बड़ी बहन 20 साल की शिवानी और मंझली बहन 18 साल की मानसी के रूप में हुई है। ये तीनों पास के पुरैना गांव में झाड़ फूंक कराने गए थे। वहां से लौटते समय करीब एक दर्जन मोहल्ले के लोगों ने मिलकर उन्हें पीटा। परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान हमलावरों ने बहनों के नाक, कान और गले में पहने जेवर भी छीन लिए। आसपास के लोगों की मदद से एंबुलेंस बुलाकर घायलों को मोतीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि घटना की जानकारी 112 नंबर पर दी गई थी। हालांकि, खबर लिखे जाने तक कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा था। घटना की जानकारी मिलने पर रायबोझा पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी प्रिंस गिरी ने परिवार वालों से मुलाकात की। उन्हें मोतीपुर थाने ले जाया गया, जहां घटना की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।