
कजरी तीज के मौके पर सोमवार को बूढ़ेश्वरनाथ शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जनपद सहित प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे लाखों भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजन किया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए खैरीघाट प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने खुद मंदिर परिसर में सुरक्षा का जायजा लिया। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। चौकी प्रभारी वैवाही शशि प्रताप सिंह ने बताया कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पूरे इंतजाम किए गए थे। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि भक्तों की सुरक्षा और मदद की जा सके।
रामनगर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश प्रतिमा स्थापित:काली मंदिर प्रांगण...
रामनगर के सेमरा नानपारा में सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश प्रतिमा स्थापित की गई। यह स्थापना स्थानीय काली मंदिर के प्रांगण में...








































