
नानपारा के श्री शंकर इंटर कॉलेज में ‘युवराष्ट्र युवा संवाद’ कार्यक्रम हुआ। इसमें युवाओं की भूमिका, राष्ट्र निर्माण और मार्गदर्शन पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों और वक्ताओं ने दीप जलाकर की। इस दौरान ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO) राहुल पाण्डेय, कॉलेज के प्रधानाचार्य अनुराग श्रीवास्तव, आरएसएस के नगर प्रचारक बलजीत, नगर कार्यवाह आनंद श्रीवास्तव, जसप्रीत और राहुल सोनी खास तौर पर मौजूद रहे। वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्र के प्रति उनके कर्तव्यों के बारे में बताया। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में आगे बढ़कर योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज के प्रधानाचार्य अनुराग श्रीवास्तव ने सभी मेहमानों का स्वागत किया और धन्यवाद दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन और राष्ट्र सेवा के रास्ते पर चलने का संदेश भी दिया। इस कार्यक्रम में श्री शंकर इंटर कॉलेज के कई छात्र-छात्राएं और कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
रामनगर के तेजा फाटा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शुरू:सातवें साल हो रहा...
रामनगर सेमरा नानपारा में सात दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शुक्रवार को शुरू हो गया। पीर नसीरुद्दीन के तेजा फाटा में भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के...





































