BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लेटेस्ट न्यूज़ साइबर फ्रॉड के 4860/- रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए गए*

साइबर फ्रॉड के 4860/- रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए गए*

0
3

 

 

 

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण:-* वादी/पीड़ित भरत किशोर तिवारी पुत्र सियाराम तिवारी नि0 गैसड़ी थाना को0 गैसड़ी, जनपद बलरामपुर के साथ दिनांक 27/28/29/30 नवम्बर 2025 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा नौकरी देने के नाम पर 10,070/ रु0 की धोखाधड़ी की गई। घटना के संबंध में पीड़ित द्वारा साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसका शिकायत/एकनॉलेजमेंट संख्या- 33112250172817 व 33112250186972 है।

 

*रुपया वापसी का विवरण:-* साइबर हेल्पडेस्क द्वारा उक्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी माध्यम से जांच की गई। जांच के दौरान पीड़ित के खाते से निकाली गई सम्पूर्ण धनराशि 10,070/ रु0 रुपये आरोपी के खातों में होल्ड कराए गए। होल्ड की गई धनराशि में से 5210/- रुपये पूर्व में ही रिफंड कराये जा चुके हैं शेष धनराशि MRM के माध्यम से संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित किया गया। तत्पश्चात विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए 4860/- रुपये पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक वापस कराए गए।

 

*साइबर पुलिस टीम:-*

1. प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पाण्डेय

2.उ०नि० वसी अहमद

3. म0कां0 सुषमा गौतम

4. कां0 सुरजीत कुमार

 

*नागरिकों से बलरामपुर पुलिस की अपील:-*

जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें अथवा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, ताकि समय रहते धनराशि होल्ड कर वापस कराई जा सके।