BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश रुपईडीहा में पुलिस-एसएसबी ने तस्कर को पकड़ा:51 ग्राम स्मैक, बाइक और मोबाइल...

रुपईडीहा में पुलिस-एसएसबी ने तस्कर को पकड़ा:51 ग्राम स्मैक, बाइक और मोबाइल बरामद; आरोपी पर पहले भी दर्ज हैं कई केस

0
0


बहराइच के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित नगर पंचायत रुपईडीहा में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। टीम ने चेकिंग के दौरान पिलर संख्या 651/2 के पास से उसे पकड़ा। तलाशी के दौरान युवक के पास से 51 ग्राम स्मैक, एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन और 250 रुपये नकद बरामद हुए। आरोपी पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। उसका आपराधिक रिकॉर्ड इस प्रकार है: मुकदमा नंबर 238/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना रुपईडीहा; मुकदमा नंबर 237/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट; मुकदमा नंबर 209/2020 धारा 379, 411 आईपीसी थाना दरगाह शरीफ, बहराइच; मुकदमा नंबर 172/2021 धारा 379, 411, 413, 414, 420, 468 थाना रुपईडीहा। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना रुपईडीहा के थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, सिपाही अभिषेक सिंह, सिपाही अभिषेक राय, सिपाही सोविंद्र यादव और सिपाही रविंद्र यादव शामिल थे। एसएसबी टीम में एसआई/जीडी भूपेंद्र सिंह, सीटी/जीडी परदेशी करतार सिंह, सीटी/जीडी अजय, सीटी/जीडी दीन दयाल चौहान, डॉग हैंडलर सीटी/जीडी रामनिवास जट और डॉग रैको 679 एफ कंपनी 42 बीएन एसएसबी बहराइच के जवान मौजूद थे।