BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लेटेस्ट न्यूज़ थाना को0 देहात पुलिस की तत्परता से साइबर फ्रॉड के ₹ 19,999/-रु0...

थाना को0 देहात पुलिस की तत्परता से साइबर फ्रॉड के ₹ 19,999/-रु0 पीड़ित के में कराए गये वापस*

0
3

 

 

 

 

*पीड़ित ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बलरामपुर पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की सराहना कर पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया*

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण:-* आवेदक पेशकार चौधरी पुत्र राजकुमार निवासी लाल नगर थाना- को0 देहात जनपद बलरामपुर के द्वारा साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करायी गयी कि दिनांक- 25/06/2025 को आवेदक की बहन गुम होने के कारण आवेदक द्वारा थाना पर गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी आवेदक के पास एक अन्जान मो0 नं0 से काल आया और कहा कि मै दरोगा जी बोल रहा हूँ तुम्हारी बहन मिल गयी है पैसे भेज दो दूसरे राज्य से लाना है किराया लगेगा तो आवेदक द्वारा पैसे भेज दिये गये। इस घटना के संबंध में पीड़ित द्वारा साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसकी शिकायत संख्या 33106260147500 है। शिकायत प्राप्त होने पर साइबर हेल्पडेस्क थाना को0 देहात द्वारा संबंधित बैंक टीम के समन्वय से त्वरित कार्रवाई करते हुए ₹19,999/-रुपये की धनराशि को तत्काल होल्ड करायी गयी।

 

*रुपया वापसी का विवरण:-* साइबर हेल्पडेस्क थाना को0 देहात द्वारा शिकायत पर, प्रकरण को संज्ञान में लेकर तत्काल तकनीकी जांच की गई। जांच के दौरान ठगी गई 19,999/- की धनराशि को आरोपी के बैंक खातों में होल्ड करायी गई थी अग्रिम कार्यवाई करते हुए माननीय न्यायालय सीजेएम महोदय के आदेश के क्रम में MRM portal के माध्यम से समस्त विधिक औपचारिकताएं पूर्ण किए जाने के उपरांत सम्बन्धित बैंक द्वारा 19,999/-रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई, धनराशि वापस पाकर पीड़ित ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए थाना को0 देहात जनपद बलरामपुर पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की सराहना कर पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

 

*साइबर पुलिस टीम*

1. साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी -उ0 नि0 आकांक्षा तिवारी

2.म0आरक्षी रीमा

3.म0 आरक्षी शीलम

का0 अभय मौर्या

का0 सत्यम सिंह