सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत परासखाड़ के टोला झुगवा चौराहा में बिजली व्यवस्था खराब होने से ग्रामीण परेशान हैं। यहां करीब 500 मीटर तक बिजली के तार लकड़ी के खंभों के सहारे खींचे गए हैं, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने बिजली के पोल लगाने की मांग की है। सड़क किनारे लगे इन अस्थायी खंभों पर तारों का जाल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, कई जगहों पर बिजली के तार काफी नीचे लटक रहे हैं। इससे राहगीरों और आसपास के लोगों को हादसे का डर सता रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि नीचे लटकते तारों की चपेट में आने से कई लोगों को बिजली का झटका भी लग चुका है। दीनानाथ गुप्ता, संदीप राजभर, डिग्गु, अखिलेश और अवधेश गुप्ता जैसे ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने चौक थाना क्षेत्र के चौक फीडर पर कई बार बिजली के पोल लगवाने की मांग की है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से मौके पर आकर लकड़ी के अस्थायी खंभों को हटाने, सही तरीके से बिजली के पोल लगाने और तारों को सुरक्षित ऊंचाई पर व्यवस्थित करने की मांग की है। इस बारे में जेई कमलेश चौधरी ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को दूर करके बिजली सप्लाई को ठीक किया जाएगा।
सतीश जारकीहोली के आधिकारिक आवास पर ED की दस्तक, बेटी प्रियंका...
बेंगलुरु: वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग की गहन जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को कर्नाटक के लोक निर्माण विभाग मंत्री...






































