BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बौलिया राजा माइनर सड़क पर झाड़ियों का कब्जा:सामने से वाहन नहीं दिखते,...

बौलिया राजा माइनर सड़क पर झाड़ियों का कब्जा:सामने से वाहन नहीं दिखते, बढ़ रहा हादसों का खतरा

0
1

मिठौरा क्षेत्र में मधुबनी से सोनवल, पिपरा सोनाड़ी, लेदवा होते हुए महराजगंज जाने वाली बौलिया राजा माइनर की सड़क इन दिनों झाड़ियों से घिर गई है। सड़क के दोनों किनारों पर उगी बड़ी झाड़ियों के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। कई जगहों पर सामने से आने वाले वाहन नहीं दिखते, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। राहगीर अविनाश, मन्तोष, जगपति प्रसाद, सोनू, संतीश, भिखारी, पलटू, सोमनाथ और मनोज ने बताया कि सड़क किनारे झाड़ियां बहुत बढ़ गई हैं। खासकर मोड़ पर सामने से आने वाले वाहनों का पता नहीं चल पाता। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। लोगों का कहना है कि यह रास्ता महराजगंज आने-जाने के लिए जरूरी है। लेकिन सड़क की पटरियों पर उगी झाड़ियों की सफाई नहीं होने से दिक्कत लगातार बढ़ रही है। लोगों ने विभाग से सड़क किनारे की झाड़ियों की तुरंत सफाई कराने की मांग की है, ताकि आना-जाना सुरक्षित हो सके।