BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home ट्रेंडिंग UP: सहारनपुर में 24 दिवसीय अग्निवीर भर्ती रैली का सफल समापन, 20,923...

UP: सहारनपुर में 24 दिवसीय अग्निवीर भर्ती रैली का सफल समापन, 20,923 से अधिक अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा

0
6

UP: सहारनपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 17 अगस्त से 09 सितंबर 2026 तक आयोजित भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती रैली का बुधवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। सेना भर्ती कार्यालय (ARO) मेरठ द्वारा मुख्यालय भर्ती क्षेत्र उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के तत्वावधान में आयोजित इस 24 दिवसीय भर्ती रैली में 20,923 से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।

भर्ती रैली के दौरान ARO मेरठ के अंतर्गत आने वाले 13 जनपदों-सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, मुरादाबाद, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, बागपत, गाजियाबाद, मेरठ और हापुड़- के युवाओं ने अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन की विभिन्न श्रेणियों के लिए भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया। रैली के दौरान अभ्यर्थियों में सेना में शामिल होकर देश सेवा करने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता, अनुशासन और प्रतिबद्धता के साथ भर्ती प्रक्रिया पूरी की।

Also Read: UP: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़कर 12 हजार, सहायिकाओं को मिलेंगे 6 हजार रुपये

भर्ती स्थल का वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने भी निरीक्षण किया। मेजर जनरल मनीष कुमार, YSM, SM, जोनल रिक्रूटिंग ऑफिसर उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड सहित अधिकारियों ने भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा की और अभ्यर्थियों से संवाद कर उन्हें अनुशासन, समर्पण तथा देशभक्ति के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।अग्निवीर भर्ती रैली के सफल आयोजन में सेना भर्ती कार्यालय मेरठ, जिला प्रशासन सहारनपुर और अन्य संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय महत्वपूर्ण रहा।

जिलाधिकारी सहारनपुर श्री अरविंद कुमार चौहान के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने मानव संसाधन, यातायात, सुरक्षा, चिकित्सा और आधारभूत सुविधाओं सहित आवश्यक व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया।भारतीय सेना और जिला प्रशासन के समन्वित प्रयासों से भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया गया।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)