BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश रेउसा में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:लखनऊ में इलाज...

रेउसा में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार में मातम छा गया

0
4


सीतापुर जनपद के हरदी थाना क्षेत्र के बीरशाहपुर निवासी 27 वर्षीय अम्बरीश द्विवेदी 8 अगस्त मंगलवार रात मोटरसाइकिल से लखीमपुर स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। रेउसा थाना क्षेत्र के पास पहुंचते ही एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में अम्बरीश गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए बहराइच जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर लखनऊ पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अम्बरीश की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। बुधवार को परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए बहराइच लेकर पहुंचे। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए उनके गांव ले जाया जाएगा। इस हादसे के बाद परिवार में दुख का माहौल है। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक पर कार्रवाई की मांग की है।