BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home ट्रेंडिंग अमेठी में आंगनबाड़ी भर्ती का रास्ता साफ, 9 पदों पर ऑनलाइन आवेदन...

अमेठी में आंगनबाड़ी भर्ती का रास्ता साफ, 9 पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू

0
7

अमेठी: बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने भेंटुआ बाल विकास परियोजना में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के नौ रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीडीपीओ सत्यजीत के द्वारा उपलब्ध आरक्षण विवरण के अनुसार तीन पद अनुसूचित जाति, पांच अन्य पिछड़ा वर्ग और एक पद अनारक्षित श्रेणी के लिए निर्धारित किया गया है।

अनुसूचित जाति के लिए अमेयेमाफी-1, हारीपुर और पश्चिम दुआरा आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक-एक पद आरक्षित है। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए महना, सुलतानपुर, सेमरा, बैसड़ा-2 और राजापुर-1 केंद्रों पर पद निर्धारित किए गए हैं। अरसहनी केंद्र का पद अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है।

Also Read: UP: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़कर 12 हजार, सहायिकाओं को मिलेंगे 6 हजार रुपये

इन पदों के लिए केवल महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती हैं। विभागीय विज्ञप्ति के अनुसार ऑनलाइन आवेदन एक सितंबर से 21 सितंबर 2026 की मध्यरात्रि 12 बजे तक किए जा सकते हैं। आवेदन विभागीय वेबसाइट upanganwadibharti.in के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदक की आयु एक जुलाई 2026 को 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयन इंटरमीडिएट में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार होने वाली मेरिट सूची के अनुसार किया जाएगा। अभ्यर्थी का संबंधित ग्रामसभा का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।

विभाग ने आवेदन करते समय आवश्यक शैक्षिक और अन्य प्रमाणपत्र ऑनलाइन अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। गलत, भ्रामक अथवा अपूर्ण जानकारी मिलने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है। भर्ती से संबंधित विस्तृत नियम, पात्रता और अन्य जानकारी विभागीय पोर्टल पर देखी जा सकती है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)