BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home देश नकब लगाकर दो घरों से जेवरात व नकदी चोरी:श्रावस्ती में चोरों ने...

नकब लगाकर दो घरों से जेवरात व नकदी चोरी:श्रावस्ती में चोरों ने चांदी के जेवर, सोने की नथुनी और 40 हजार रुपये नकद चुराए

0
7
नकब लगाकर दो घरों से जेवरात व नकदी चोरी:श्रावस्ती में चोरों ने चांदी के जेवर, सोने की नथुनी और 40 हजार रुपये नकद चुराए

श्रावस्ती के सोनवा थाना क्षेत्र के रामपुर कोडारी ग्राम पंचायत के लोलियन पुरवा में मंगलवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। मनोहर लाल पुत्र सालिक राम के घर में पश्चिम दिशा की पक्की दीवार में नकब लगाकर चोर अंदर घुसे। वे दो बक्से उठा ले गए। इन बक्सों में चांदी की पायजेब, हाथफूल, मटरमाला, सोने की नथुनी और करीब 10 हजार रुपये नकद रखे थे। सुबह परिजनों के जागने पर घर का सामान बिखरा मिला और दोनों बक्से गायब थे। बाद में दोनों बक्से गांव के बाहर खेत में पड़े मिले। इसी गांव में बंशीलाल पुत्र बैजनाथ के घर में भी चोरी हुई। चोर खिड़की के रास्ते घर में दाखिल हुए और कमरे का ताला तोड़कर एक बक्सा उठा ले गए। इस बक्से में चांदी के जेवर, दो सोने की नथुनी, पायल, चांदी की झुमकी और करीब 30 हजार रुपये नकद रखे थे। घटना की सूचना मिलने पर 112 पुलिस के साथ थाना प्रभारी विष्णुदेव पांडे मौके पर पहुंचे। सीओ आलोक सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। एसओजी टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। थाना प्रभारी विष्णुदेव पांडे ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।