BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश भारत-नेपाल सीमा पर 4किलो अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार:बहराइच में SSB और...

भारत-नेपाल सीमा पर 4किलो अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार:बहराइच में SSB और पुलिस की संयुक्त टीम ने ट्रैवलर वाहन से 60 लाख की अफीम पकड़ी

0
1


बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई हुई है। यहां रुपईडीहा थाना पुलिस और SSB की टीम ने 4 किलो 917 ग्राम अफीम पकड़ी है। इस मामले में एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ी गई अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई जैतापुर मोड़ से पहले पुराने बस स्टैंड के पास हुई। पुलिस और SSB की टीम ने एक ट्रैवलर वाहन (HP 01 A8898) को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में अफीम मिली। रुपईडीहा थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार मिश्रा और SSB डिप्टी कमांडेंट शशि भूषण के नेतृत्व में यह चेकिंग अभियान चलाया गया था। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और 61 (2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है। इसके बाद सभी को कोर्ट भेज दिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान चट्टान बसनेर (ग्राम बारेकोट, वार्ड नंबर 5, थाना सिलिंगी, जिला जाजारकोट, नेपाल), देवेन्द्र बुढा (पुत्र श्रीधन बहादुर, निवासी दारलिंग, वार्ड नं 4, थाना बुर्ती बंगलो, प्रदेश बागमती, नेपाल), राजकुमार (पुत्र टिकाराम, निवासी ग्राम सिंह, नॉर्थ हिमाचल प्रदेश) और गीता खत्री (पत्नी चट्टान बसनेर, ग्राम बारेकोट, वार्ड नं 5, थाना सिलिंगी, जाजरिकोट, नेपाल) के रूप में हुई है।