BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बृजमनगंज में नई गौशाला शुरू:नगर अध्यक्ष बोले- गोवंश नहीं भटकेंगे,1.64 करोड़ की...

बृजमनगंज में नई गौशाला शुरू:नगर अध्यक्ष बोले- गोवंश नहीं भटकेंगे,1.64 करोड़ की लागत से बनी

0
2

महाराजगंज के आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में गौ-सेवा के लिए एक नया कदम उठाया गया है। शुक्रवार दोपहर लेदवा चौराहे पर एक नई गौशाला का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने किया। नगर अध्यक्ष ने बताया कि यह गौशाला 1 करोड़ 64 लाख रुपए की लागत से बनी है। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री या केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी को करना था, लेकिन समय न मिलने के कारण पशुओं की समस्या को देखते हुए इसे शुरू कर दिया गया है। इस गौशाला में बेसहारा गोवंशों के लिए सभी सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। इसमें गोवंशों के लिए चारा और संतुलित पशु आहार की पूरी व्यवस्था है। उनकी देखभाल के लिए कर्मचारी भी रखे गए हैं। बीमार होने पर पशु चिकित्सक द्वारा इलाज की व्यवस्था भी की गई है। पीने के लिए साफ पानी और रहने के लिए शेड भी उपलब्ध है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा, “गौ सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। हमारी सरकार चाहती है कि एक भी गोवंश सड़कों पर न भटके। इस गौशाला में 50 से 100 गोवंशों के रहने, खाने-पीने और इलाज की पूरी व्यवस्था की गई है। हम बृजमनगंज को स्वच्छ, सुंदर और गौ-सेवा से युक्त नगर बनाना चाहते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि इस गौशाला के बनने से नगर में आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाएं रुकेंगी और किसानों की फसलों का नुकसान भी कम होगा। नगरवासियों ने इस पहल का स्वागत किया और नगर पंचायत की तारीफ की। इस दौरान सभासद धर्मेंद्र चौरसिया, झीनक विश्वकर्मा, राजन चौरसिया, कर्मचारी सनी रैना, सागर कन्नौजिया, कासिम, तौलन चौरसिया, संतोष गुप्ता और सोनू पांडे सहित कई लोग मौजूद थे।