बस्ती के परशुरामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) का एक वीडियो सामने आया है। इसमें जन औषधि केंद्र की दवा को लेकर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी और एक युवक के बीच बहस होती दिखाई दे रही है। युवक हाथ में पर्चा लेकर डॉक्टर से सवाल करता नजर आ रहा है। वीडियो में युवक पूछता है कि क्या जन औषधि केंद्र की दवा वह नहीं दे सकती हैं। इस पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी कहती सुनाई देती हैं, ‘करो जो मन में आए, रिकॉर्ड करो।’ वह यह भी कहती हैं कि ‘मेरा जो मन करेगा, वो लिखेंगे।’ हालांकि, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. डिम्पल ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि युवक मेडिकल स्टोर चलाता है। वह अपनी दा लिखने का दबाव बना रहा था। पर्चा दिखाने पर नाराज हुईं डॉक्टर युवक हाथ में लिए पर्चे के बारे में पूछता है कि क्या यह पर्चा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने लिखा है। इस सवाल के बाद डॉक्टर नाराज होती दिखाई देती हैं। वह युवक से पूछती हैं, ‘कौन होते हो तुम रिकॉर्डिंग करने वाले?’ इसके बाद वह युवक को बाहर जाने के लिए कहती हैं। वीडियो में डॉक्टर यह भी कहती सुनाई देती हैं, ‘निकल बाहर, निकल बाहर… यहां केवल लेडीज का अलाऊ है।’ CMO बोले- जांच कराकर कार्रवाई करेंगे वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों और उनके साथ आए लोगों के साथ व्यवहार को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पर्चे पर बाहर से दवा लिखे जाने को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। मामले में सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने कहा कि प्रकरण की जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वीडियो में दिखाई दे रहीं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. डिम्पल ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि यह वीडियो करीब 2 साल पुराना है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सपरिवार किया मतदान
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को सपरिवार नगर निगम चुनाव 2026 के लिए एनडब्ल्यूआर ऑफिस के पास स्थित नवोदय शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज (गेटोर, जगतपुरा) पहुंचकर मतदान...






































