BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश दिल्ली में BRICS सम्मेलन, भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी:महराजगंज में नेपाल...

दिल्ली में BRICS सम्मेलन, भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी:महराजगंज में नेपाल से आने वालों की सघन तलाशी; डॉग स्क्वायड और CCTV से निगरानी

0
5

दिल्ली में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। इसका असर महाराजगंज जिले की भारत-नेपाल सीमा पर भी दिख रहा है। राजधानी दिल्ली में विदेशी राष्ट्राध्यक्षों और VVIP मेहमानों की मौजूदगी के कारण सुरक्षा का कड़ा घेरा बनाया गया है। इसी वजह से भारत-नेपाल सीमा पर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। नेपाल से भारत आने वाले हर व्यक्ति की सघन तलाशी और जांच की जा रही है। जांच के बाद ही उन्हें भारत में प्रवेश दिया जा रहा है। सीमा पर डॉग स्क्वायड की मदद से सामानों की जांच हो रही है, वहीं CCTV कैमरों से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान भारत-नेपाल की खुली सीमा पर लगातार गश्त कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों का मकसद है कि इस दौरान कोई भी संदिग्ध या राष्ट्र विरोधी तत्व खुली सीमा का फायदा उठाकर भारत में प्रवेश न कर सके। महाराजगंज जिले की सोनौली सीमा पर SSB और पुलिस के जवान आने-जाने वाले हर व्यक्ति और सामान की गहनता से जांच कर रहे हैं। असिस्टेंट कमांडेंट संदीप सिंह ने बताया कि वे 24 घंटे अलर्ट पर रहते हैं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नहीं होने देंगे।