बस्ती में उत्तर प्रदेश दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ शाखा बस्ती के तृतीय श्रेणी कर्मचारियों के चुनाव शुक्रवार शाम करीब 5 बजे संपन्न हुए। अध्यक्ष पद पर भगवान शुक्ल ने जीत दर्ज की। उन्हें 112 वोट मिले। अशोक कुमार सिंह को 79 और राजेंद्र कुमार को 1 वोट मिला। उपाध्यक्ष पद पर वीरेंद्र चौधरी विजयी उपाध्यक्ष पद पर वीरेंद्र कुमार चौधरी 96 वोट पाकर विजयी हुए। उनके प्रतिद्वंद्वी दीपक श्रीवास्तव को 53 और मनोज कुमार को 49 वोट मिले। सचिव/महामंत्री पद पर संतोष त्रिपाठी ने 101 वोट पाकर जीत दर्ज की। चंद्रमोहन श्रीवास्तव को 46 और राधेश्याम सिंह को 45 वोट मिले।
संयुक्त सचिव पद पर रोहित जायसवाल जीते संयुक्त सचिव पद पर रोहित जायसवाल 110 वोट पाकर विजेता बने। उनके सामने नीरज कुशवाहा को 82 वोट मिले। क्रीड़ा सचिव पद पर जैनेंद्र कुमार और संगठन सचिव पद पर सालिक राम यादव निर्विरोध चुने गए।
चुनाव अधिकारियों ने दी बधाई चुनाव अधिकारी/प्रशासनिक अधिकारी जनपद न्यायालय आशुतोष मणि त्रिपाठी, चुनाव पर्यवेक्षक सुधीर श्रीवास्तव, सहायक चुनाव अधिकारी द्वितीय लिपिक अमित कुमार श्रीवास्तव, विनय तिवारी और गौरव यादव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एडवोकेट संदीप कुमार, अरुण श्रीवास्तव, नियाज अहमद, जीतेंद्र कुमार, राधेश्याम सिंह, आदर्श श्रीवास्तव और चंद्रशेखर यादव समेत कई लोगों ने विजेताओं और उपविजेताओं को बधाई दी।
Home उत्तर प्रदेश बस्ती दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने भगवान शुक्ल:उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी...






































