BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश प्रभारी मंत्री ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारी बैठक की:जनकल्याणकारी योजनाओं का...

प्रभारी मंत्री ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारी बैठक की:जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के निर्देश दिए

0
1


बहराइच में प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार को अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। शाम करीब 5 बजे हुई बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों पर चर्चा की गई। प्रभारी मंत्री ने अभियान की समय से कार्ययोजना तैयार कर उसे प्रभावी तरीके से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के सेवाकाल में हुए नीतिगत सुधारों, जनकल्याणकारी कार्यों और देश-प्रदेश में हुए बड़े बदलावों को आम लोगों तक पहुंचाना है। विकास कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के निर्देश प्रभारी मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के 12 साल और राज्य सरकार के 10 साल के विकास कार्यों से लोगों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को तथ्यों और प्रमाणों के साथ जनता के सामने रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करने को कहा।
युवा, महिला और किसानों की भागीदारी पर जोर मंत्री ने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। युवा, महिला, किसान और पिछड़े वर्ग के लोगों को आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से जोड़ते हुए ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य की दिशा में काम किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अभियान केवल कार्यक्रमों तक सीमित न रहे, बल्कि इसका लाभ आम लोगों तक पहुंचना चाहिए। जनसमस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश प्रभारी मंत्री ने जनसमस्याओं और शिकायतों के निस्तारण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसेवा को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाए और लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। बैठक में एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, पदमसेन चौधरी, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, नानपारा विधायक राम निवास वर्मा, बलहा विधायक सरोज सोनकर और भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अधिकारियों में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव, सीडीओ सुनील कुमार धनवंता, डीएफओ सुंदरेशा, एडीएम अमित कुमार, सीआरओ सौरभ दुबे, सीएमओ डॉ. संजय कुमार, डीडीओ राज कुमार और पीडी डीआरडीए मनीष कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल रहे।