सिद्धार्थनगर: एक युवक की गुमशुदगी के मामले में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब जोगिया थाना क्षेत्र के ग्राम सोनवल बाग स्थित पोखरे (तालाब) से एक युवक का शव बरामद हुआ। एक दिन पहले इसी पोखरे से एक मोटरसाइकिल बरामद हुई थी, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि बाइक गुमशुदा युवक की है। इसके बाद आज पोखरे से युवक का शव मिलने की सूचना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया।
बताया जा रहा है कि सदर थाना क्षेत्र में राहुल कुमार नाम के युवक की गुमशुदगी दर्ज थी 38 वर्षीय राहुल विगत कई वर्षों से यहां रहकर मेडिकल रिप्रेजेंटिव (MR) का काम करता था जो कि बैना थाना घोसी जहानाबाद..बिहार का रहने वाला था जो पिछले शनिवार से गायब बताया जा रहा था युवक की तलाश चल रही थी।
Also Read: बंटवारे के विवाद में सगे भाइयों में खूनी संघर्ष, तीन घायल,चार पर मुकदमा दर्ज
सोनवल बाग के पोखरे में भैंस के पैर में कुछ फंसने के बाद ग्रामीणों ने जब पड़ताल की तो वहां मोटरसाइकिल मिली। मोटरसाइकिल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद इसे गुमशुदा युवक से जोड़कर देखा जाने लगा। मामला उस वक्त और गंभीर हो गया, जब अगले ही दिन यानी शुक्रवार को इसी पोखरे में एक युवक का शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस महकमा मौके पर पहुंचा।
अपर पुलिस अधीक्षक,सदर क्षेत्राधिकारी विश्वजीत सौरयान,बांसी क्षेत्राधिकारी शुभेंदु, सदर थाना प्रभारी नवीन सिंह, जोगिया थाना प्रभारी अरुण कुमार और पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की। मृतक के परिजन और स्थानीय ग्रामीण भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। वही घटना पर मृतक का भाई भी पहुंचे, जिन्हें शिनाख्त के लिए पुलिस ने दिखाया तो उन्होंने भाई होने की पुष्टि की।








































