बस्ती के मुंडेरवा नगर पंचायत और आसपास के ग्रामीण इलाकों में अघोषित बिजली कटौती से लोगों का गुस्सा बढ़ गया है। बिजली सप्लाई में लगातार हो रही कटौती से परेशान उपभोक्ताओं ने मुंडेरवा विद्युत सब स्टेशन का घेराव किया। लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए सप्लाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी कि जल्द सुधार नहीं हुआ तो अधिशासी अभियंता का घेराव किया जाएगा। 15 वार्डों के सदस्य और व्यापारी प्रदर्शन में पहुंचे प्रदर्शन में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय सिंह, टिंकू, सभासद आलोक चौधरी, सचिन, सभासद प्रतिनिधि शत्रुघ्न चौधरी, चंद्रमोहन भट्ट और हरिश्चंद्र भारती समेत 15 वार्डों के सदस्य शामिल हुए। मुंडेरवा कस्बे के व्यापारी दुर्गा चौरसिया, पंकज, संजय चौधरी, मानस जायसवाल, जगजीवन, मुकेश मोदनवाल, आयुष अग्रहरि, प्रिंस चौरसिया, अजय, प्रिंस, सौरभ जायसवाल और रजत जायसवाल भी प्रदर्शन में मौजूद रहे। लोग बोले- बिजली कटने का कोई तय समय नहीं उपभोक्ताओं का कहना है कि मुंडेरवा में बिजली कटौती का कोई निर्धारित समय नहीं है। जब बिजली काट दी जाती है, लोगों को यह पता नहीं होता कि सप्लाई कब बहाल होगी। सबसे ज्यादा परेशानी रात के समय होती है। लंबे समय तक बिजली गुल रहने से बच्चों की पढ़ाई, कारोबार और घरेलू काम प्रभावित हो रहे हैं। अध्यक्ष प्रतिनिधि बोले- 22 घंटे बिजली मिलनी चाहिए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि मुंडेरवा को नगर पंचायत बने करीब पांच साल पूरे होने वाले हैं। ऐसे में कस्बे को निर्धारित मानकों के अनुसार बेहतर बिजली आपूर्ति मिलनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र में हर दिन छह घंटे से ज्यादा बिजली काटी जा रही है। इससे आम उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है। एसडीओ बोले- 17 घंटे बिजली मिल रही, 16:45 घंटे सप्लाई दे रहे बिजली कटौती को लेकर एसडीओ आलमगीर अंसारी से बात की गई। उन्होंने बताया कि उन्हें बस्ती से 17 घंटे बिजली मिल रही है। इसमें से उपभोक्ताओं को 16 घंटे 45 मिनट बिजली सप्लाई दी जा रही है। उन्होंने इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए विभाग के अधिशासी अधिकारी से संपर्क करने की बात कही। सुधार नहीं हुआ तो एक्सईएन का घेराव प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं ने कहा कि उन्हें नियमित और निर्धारित समय के अनुसार बिजली सप्लाई चाहिए। अघोषित कटौती से कस्बे और ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशान हैं। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं किया गया तो वे बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता का घेराव करेंगे।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सपरिवार किया मतदान
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को सपरिवार नगर निगम चुनाव 2026 के लिए एनडब्ल्यूआर ऑफिस के पास स्थित नवोदय शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज (गेटोर, जगतपुरा) पहुंचकर मतदान...






































