महाराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के लेहरा कस्बे में शुक्रवार को घंटों लंबा जाम लग गया। साप्ताहिक बाजार और सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। दरअसल, लेहरा कस्बे में हर शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार लगती है। इसमें आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों लोग खरीदारी करने आते हैं। आज दोपहर बाद करीब 5:30 बजे बाजार की भीड़ और सड़क पर गलत तरीके से खड़े वाहनों के कारण लंबा जाम लग गया। लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। काफी कोशिशों के बाद जाम को खुलवाया गया, जिसके बाद रास्ता खुल सका। स्थानीय लोगों ने बाजार के दिन ट्रैफिक व्यवस्था ठीक करने की मांग की है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सपरिवार किया मतदान
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को सपरिवार नगर निगम चुनाव 2026 के लिए एनडब्ल्यूआर ऑफिस के पास स्थित नवोदय शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज (गेटोर, जगतपुरा) पहुंचकर मतदान...






































