बस्ती के आर्य समाज नई बाजार में आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश की ओर से विशेष बैठक आयोजित की गई। आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के प्रधान आचार्य स्वदेश के निर्देश पर हुई बैठक में जिलेभर के आर्य समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। अध्यक्षता उप प्रधान ओम प्रकाश आर्य ने की। बैठक में संगठन विस्तार से लेकर वेद प्रचार और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अभियान चलाने तक कई मुद्दों पर चर्चा हुई। साप्ताहिक सत्संग से श्रद्धालुओं को जोड़ें संगठन से मुख्यालय से आए वरिष्ठ उप प्रधान पंकज आर्य, संगठन मंत्री आचार्य हरि सिंह और वेद प्रचार अधिष्ठाता स्वामी नरेंद्र देव ने प्रांतीय दिशानिर्देशों की जानकारी दी और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। पंकज आर्य ने कहा कि साप्ताहिक सत्संग में आने वाले श्रद्धालुओं को तत्काल आर्य समाज का सदस्य बनाया जाए। उन्होंने कहा कि आर्य समाज सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार से जुड़ी संस्था है। यहां प्रत्येक व्यक्ति को यज्ञ करने, वेद पढ़ने और प्रचारक बनने का समान अधिकार है। शहीदों की जयंती-पुण्यतिथि पर स्कूलों में पहुंचने का निर्देश पंकज आर्य ने पदाधिकारियों से कहा कि देश के अमर शहीदों की जयंती और पुण्यतिथि पर स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। विद्यार्थियों को शहीदों के योगदान और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण की जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसरों पर बच्चों को आर्य समाज से जोड़ने और उन्हें सम्मानित करने की पहल भी की जाए। अंधविश्वास और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अभियान बैठक में समाज को अंधविश्वास, पाखंड, कुरीतियों और नशे जैसी सामाजिक समस्याओं से मुक्त कराने के लिए लगातार प्रयास करने का आह्वान किया गया। बैठक में ‘लव जिहाद’ जैसी चिंता के खिलाफ भी जागरूकता बढ़ाने की बात कही गई। कार्यकर्ताओं से देशभक्त संस्थाओं के साथ मिलकर सामाजिक जागरूकता के अभियान चलाने पर जोर दिया गया। सभी वर्गों को जोड़कर वेद प्रचार अभियान चलाने पर जोर उप प्रधान ओम प्रकाश आर्य ने कहा कि जिले में समाज के सभी वर्गों को साथ जोड़कर वेद प्रचार अभियान को गति दी जाए। उन्होंने सनातन धर्म की रक्षा और प्रचार-प्रसार के लिए कार्यकर्ताओं से अपने संसाधनों का उपयोग करने का आह्वान किया। उनका कहना था कि संगठन की पहुंच समाज के अधिक से अधिक लोगों तक बढ़नी चाहिए। युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने की तैयारी संगठन मंत्री आचार्य हरि सिंह ने संगठन की शक्ति को सही दिशा में लगाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के माध्यम से युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण से जोड़ा जा सकता है। वहीं वेद प्रचार अधिष्ठाता स्वामी नरेंद्र देव ने बताया कि आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश जल्द ही पूरे प्रदेश में बड़ा वेद प्रचार अभियान शुरू करेगी। इसके तहत सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में जिलेभर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद बैठक में सत्यपाल सिंह आर्य, उपेंद्र शर्मा, राधेश्याम सिंह, गणेश आर्य, हरिहर मुनि, गिरजा शंकर, बिंदेश यादव, इंजीनियर राजेश श्रीवास्तव, मुरलीधर भारती, सुरेंद्र शर्मा, देवव्रत आर्य, गरुड़ ध्वज पांडे, बृजकिशोर, चंद्र प्रकाश आर्य, आदित्य नारायण और राधा देवी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में संगठन को मजबूत करने, वेद प्रचार को गांव-गांव तक पहुंचाने और सामाजिक जागरूकता के लिए लगातार सक्रिय रहने का संकल्प लिया गया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सपरिवार किया मतदान
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को सपरिवार नगर निगम चुनाव 2026 के लिए एनडब्ल्यूआर ऑफिस के पास स्थित नवोदय शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज (गेटोर, जगतपुरा) पहुंचकर मतदान...






































