BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश घुघली में निर्माण कार्य के दौरान मजदूर की मौत:दिहाड़ी मजदूरी करने गए...

घुघली में निर्माण कार्य के दौरान मजदूर की मौत:दिहाड़ी मजदूरी करने गए थे, अस्पताल में मृत घोषित

0
5

घुघली थाना क्षेत्र के पकड़ी विशनपुर गांव में निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय राजकुमार पुत्र जोखई के रूप में हुई है, जो इसी गांव के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि राजकुमार गांव के ही एक व्यक्ति के घर पर दिहाड़ी मजदूरी करने गए थे। काम करते समय वह अचानक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। हालांकि, अभी तक इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसआई सभाजीत ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।