BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश नानपारा के श्याम मंदिर में भादो मेले का समापन:धार्मिक कार्यक्रमों के साथ...

नानपारा के श्याम मंदिर में भादो मेले का समापन:धार्मिक कार्यक्रमों के साथ हुआ आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

0
7


नानपारा के श्याम मंदिर में दो दिवसीय भादो मेले का शुक्रवार को समापन हो गया। श्री श्याम प्रभु एवं दादी राणी सती मंदिर समिति ने इसका आयोजन किया था। इस मौके पर मंगल पाठ सहित कई धार्मिक कार्यक्रम हुए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। समिति के मुताबिक, 11 सितंबर को गठजोड़ की जाट-जड़ूला, छप्पन भोग, भव्य श्रृंगार, चुनरी उत्सव और सवामनी प्रसाद का आयोजन किया गया था। दोपहर दो बजे से श्री दादी मंगल पाठ शुरू हुआ, जो देर शाम तक चला। इस कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष राम स्वरूप अग्रवाल, उमेश चंद्र शाह, अजय अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, संतोष गुप्ता (श्रृंगार गृह), हरी शर्मा, नंदू छापड़िया और उषा सिंघानिया समेत सैकड़ों पुरुष और महिलाएं मौजूद रहे। धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की और प्रसाद लिया। मेले के समापन पर मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं का आभार जताया।