BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश 18 घंटे बिजली सप्लाई की मांग, 21 को घेराव:श्रावस्ती में सपा नेता...

18 घंटे बिजली सप्लाई की मांग, 21 को घेराव:श्रावस्ती में सपा नेता ने एक्सईएन को सौंपा ज्ञापन, सुधारने का दिया अल्टीमेटम

0
2

श्रावस्ती में बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम खान ने ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने भिनगा स्थित विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगें रखीं। मसूद आलम खान 290 विधानसभा श्रावस्ती से चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। ज्ञापन में उन्होंने जले हुए सभी ट्रांसफार्मरों को तुरंत बदलने की मांग की। साथ ही, जरूरत वाले इलाकों में ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने को कहा। उन्होंने जर्जर बिजली लाइनों को बदलने और अघोषित बिजली कटौती तुरंत बंद करने की भी मांग की। मसूद आलम खान ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में बिजली सप्लाई को लेकर लोगों को लगातार दिक्कत हो रही है। उन्होंने मांग की है कि 20 सितंबर तक श्रावस्ती के गांवों में लगातार 18 घंटे बिजली सप्लाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर तय समय तक बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और गांवों में 18 घंटे बिजली सप्लाई नहीं मिली, तो 21 सितंबर को अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड, भिनगा के कार्यालय का घेराव किया जाएगा। मसूद आलम खान ने कहा, “जनता को बिजली के लिए परेशान नहीं होने दिया जाएगा। श्रावस्ती की आवाज मजबूती से उठाई जाएगी।” इस दौरान समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद थे।