BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश नहर में डूब रही महिला को बचाने कूदे 2 छात्र:कक्षा 10 के...

नहर में डूब रही महिला को बचाने कूदे 2 छात्र:कक्षा 10 के कृष्णा-सद्दाम ने सुरक्षित निकाला; SP ने प्रशस्ति पत्र देने का किया ऐलान

0
1

महराजगंज के निचलौल में कक्षा 10 के दो छात्रों ने नहर में डूब रही महिला की जान बचाकर बहादुरी की मिसाल पेश की। सातपांच पुल के पास महिला ने अचानक नहर में छलांग लगा दी। उसे डूबता देख मसीह सेवाश्रम इंटर कॉलेज के छात्र कृष्णा गुप्ता और सद्दाम हुसैन ने बिना देर किए तेज बहाव वाली नहर में छलांग लगा दी। दोनों छात्रों ने सूझबूझ दिखाते हुए महिला को पकड़कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना की सूचना मिलने पर निचलौल पुलिस भी मौके पर पहुंची। पारिवारिक विवाद के बाद नहर में कूदी थी महिला पुलिस के मुताबिक, महिला की पहचान करीब 30 वर्षीय सकीना अंसारी के रूप में हुई है। वह जेहदा, कोठीभार थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं और उनकी ससुराल छितौना गांव, निचलौल थाना क्षेत्र में है। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद के चलते महिला के नहर में छलांग लगाने की बात सामने आई है। महिला के सुरक्षित बाहर निकलने के बाद परिजन उसे अपने साथ घर ले गए। SP ने प्रशस्ति पत्र देने का किया ऐलान दोनों छात्रों के साहस की जानकारी पुलिस और स्कूल प्रबंधन को हुई तो उनकी सराहना की गई। महराजगंज के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कृष्णा और सद्दाम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने का ऐलान किया है। मसीह सेवाश्रम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने भी दोनों छात्रों को सम्मानित किया और उनके साहस की प्रशंसा की। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि छात्रों का यह कार्य दूसरे विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।