जमुनहा तहसील के भेसरी में सरयू नहर पुल की सड़क जर्जर हो गई है। पुल पर कई जगह बड़े और गहरे गड्ढे बन गए हैं। इससे रोजाना गुजरने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। सड़क की खराब हालत के कारण हादसे का खतरा भी बढ़ गया है। यह पुल बहराइच-श्रावस्ती हाईवे से जुड़ा है और दोनों जिलों को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों में शामिल है। इस रास्ते से रोजाना बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। बाइक, कार, बस और अन्य भारी वाहन दिनभर पुल से गुजरते हैं। ऐसे में सड़क पर बने गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी पुल की सड़क कई जगह टूट चुकी है। बड़े-बड़े गड्ढों के कारण वाहन का पहिया फंसने से अचानक संतुलन बिगड़ने का खतरा रहता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गड्ढों के कारण कई बाइक सवार गिरकर घायल भी हो चुके हैं। रात में स्थिति और खतरनाक हो जाती है। अंधेरे में गड्ढे दिखाई नहीं देने के कारण वाहन चालक अचानक उनकी चपेट में आ सकते हैं। पुल के दोनों ओर नहर होने से लोगों को यह डर भी बना रहता है कि संतुलन बिगड़ने पर कोई वाहन नहर में न गिर जाए। समय रहते मरम्मत की मांग स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल की सड़क की समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने संबंधित विभाग से सरयू नहर पुल का निरीक्षण कराने और सड़क पर बने गड्ढों की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल दोनों जिलों के बीच आवागमन का महत्वपूर्ण मार्ग है। इसलिए इसकी सड़क को जल्द दुरुस्त कराकर लोगों का सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
PHC बनकटी में आरोग्य मेले का आयोजन:8 गांवों से पहुंचे मरीज;...
लालगंज थाना क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) बनकटी में शनिवार को आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के आठ गांवों से...





































