
कतर्नियाघाट वन्यजीव विभाग के मोतीपुर रेंज में तेंदुए की लगातार आवाजाही से लोगों में दहशत है। रेंज कार्यालय से करीब 100 मीटर दूर वार्ड नंबर-1 मोतीपुर में पिछले एक सप्ताह से तेंदुआ दिखाई देने की बात सामने आई है। इसके बाद वार्ड के लोग रात के समय घरों से बाहर निकलने में भी सतर्कता बरत रहे हैं। वार्ड निवासी अन्नू यादव, रामू पासवान, तूफानी यादव, अरुण पासवान और राहुल कुमार के मुताबिक, रात करीब 10 बजे के बाद तेंदुआ घरों के आसपास चहलकदमी करता दिखाई देता है। उनका दावा है कि अन्नू यादव के घर के पास तेंदुए ने तीन पालतू कुत्तों के बच्चों और दो गाय के बछड़ों को शिकार बनाया है। रात में घरों से निकलने में डर ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की लगातार आवाजाही से वार्ड में डर का माहौल बना हुआ है। खासकर रात के समय लोग अकेले आने-जाने से बच रहे हैं। पालतू पशुओं की सुरक्षा को लेकर भी लोग चिंतित हैं। वार्ड सभासद साने आलम ने भी इलाके में तेंदुए की आवाजाही के कारण लोगों में दहशत होने की बात कही है। उन्होंने वन विभाग से जल्द प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। पिंजरा लगाकर पकड़ने की मांग वार्डवासियों ने वन विभाग के कर्मचारियों से इलाके में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए को सुरक्षित पकड़ लिए जाने से लोगों को रात में आवागमन में राहत मिलेगी और पालतू पशुओं पर भी खतरा कम होगा।
वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में 13 सितंबर को होगा...
जयपुर। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान ने नगर निगम जयपुर के वार्ड संख्या 62 के भाग संख्या 23 के मतदान केंद्र राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय,...








































