BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश एनम सेंटर पर किशोरियों के लिए जागरूकता गोष्ठी:मासिक धर्म स्वच्छता, पौष्टिक आहार...

एनम सेंटर पर किशोरियों के लिए जागरूकता गोष्ठी:मासिक धर्म स्वच्छता, पौष्टिक आहार और स्वस्थ जीवनशैली की जानकारी दी गई

0
2

महाराजगंज के फरेंदा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी के एनम सेंटर पर गुरुवार को किशोरियों के लिए स्वास्थ्य शिक्षा और स्वच्छता जागरूकता गोष्ठी हुई। इस कार्यक्रम में किशोरियों को व्यक्तिगत स्वच्छता, मासिक धर्म के दौरान सावधानियों, पौष्टिक आहार और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में बताया गया। काउंसलर विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि किशोरावस्था जीवन का खास समय है। इस दौरान खान-पान और साफ-सफाई पर बहुत ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने किशोरियों से मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने और किसी भी स्वास्थ्य समस्या को छिपाने के बजाय समय पर स्वास्थ्यकर्मियों से सलाह लेने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि स्वच्छता को रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है। किशोरियों को अपने घर के साथ-साथ आसपास के वातावरण को भी साफ रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने किशोरियों के स्वास्थ्य संबंधी सवालों के जवाब दिए और उन्हें जरूरी जानकारी दी। किशोरियों ने भी स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़े कई विषयों पर चर्चा की और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का फैसला किया। इस मौके पर एएनएम मीरा गोस्वामी, अनिता राय, आशा मीरा और वंदना समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थीं।