विक्रमजोत हर्रैया बस्ती विकास क्षेत्र के शंकरपुर में स्थित 33/11 पावर हाउस से सैकड़ों गांवों में बिजली सप्लाई होती है। यहां पिछले कई हफ्तों से रात होते ही बिजली गुल हो जाती है, जिससे लोग परेशान हैं। बिजली जाने के साथ ही BSNL और अन्य नेटवर्क भी ठप हो जाता है। जानकारी के अनुसार, विक्रमजोत पावर हाउस से जुड़े इलाकों में हर दिन शाम 7-8 बजे से ही बिजली की कटौती शुरू हो जाती है। इससे पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा जाता है और उमस भरी गर्मी में लोगों को रात भर जागना पड़ता है। क्षेत्र में BSNL और अन्य कंपनी के टावर बिजली सप्लाई पर ही निर्भर हैं। जैसे ही बिजली कटती है, इन कंपनियों का नेटवर्क भी काम करना बंद कर देता है, जिससे लोगों को संचार में भी दिक्कत आती है। लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग के जेई का फोन कभी उठता ही नहीं है। वहीं, SDO अक्षय कुमार यादव का फोन अगर उठ भी जाए, तो समस्या का कोई हल नहीं निकलता। उनकी बातें सुनने के बाद भी बिजली सप्लाई की स्थिति जस की तस बनी रहती है। बिजली सप्लाई की इस खराब हालत से क्षेत्र के लोगों में काफी नाराजगी है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर स्थिति नहीं सुधरी तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। लोगों ने SDO अक्षय कुमार यादव और कार्यकारी इंजीनियर से बेहतर बिजली सप्लाई की मांग की है। किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष ठाकुर रविंद्र सिंह ने अपने साथियों के साथ विक्रमजोत फीडर का घेराव करने की बात कही है। उनके साथ पप्पू सिंह, नीरज सिंह, सतीश पाठक, ज्ञानू सिंह, राममूर्ति वर्मा, राधेश्याम वर्मा, आलोक शुक्ला और रंजन तिवारी जैसे कई लोगों ने भी आंदोलन की चेतावनी दी है। करीब दो महीने पहले ही विक्रमजोत पावर हाउस में एक बड़ा ट्रांसफार्मर लगाया गया था। उस समय कहा गया था कि अब विक्रमजोत के लोगों को भरपूर बिजली मिलेगी, लेकिन दो महीने में ही सब कुछ खराब हो गया और स्थिति पहले जैसी हो गई।
खुले में मांस बेचने वाले शख्स का चालान:पहले भी हो चुकी...
बस्ती के परसरामपुर थाना पुलिस ने आज खुले में मांस बेचने वाले एक शख्स को गिरफ्तार कर उसका चालान किया है। पुलिस ने यह...





































