BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home देश गिरन्ट में आज रात 12 बजे से कांवड़ यात्रा:कजरी तीज पर शिव...

गिरन्ट में आज रात 12 बजे से कांवड़ यात्रा:कजरी तीज पर शिव भक्त भरेंगे भाकला नदी से जल, गूंजेंगे बोल बम के नारे

0
1
गिरन्ट में आज रात 12 बजे से कांवड़ यात्रा:कजरी तीज पर शिव भक्त भरेंगे भाकला नदी से जल, गूंजेंगे बोल बम के नारे

श्रावस्ती जिले के जमुनहा ब्लॉक के हरदत्त नगर गिरन्ट क्षेत्र में आज रात बोल बम के नारों से पूरा इलाका गूंज उठेगा। कजरी तीज के मौके पर होने वाली कांवड़ यात्रा का आज रात 12 बजे से जलाभिषेक शुरू होगा। कल सोमवार को कजरी तीज पर्व है। इसी के उपलक्ष्य में ऊं शिव सेवक कांवड़िया संघ हरदत्त नगर गिरन्ट की देखरेख में कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया है। संघ के अध्यक्ष राजेश गुप्ता और गिरन्ट भाजपा मंडल अध्यक्ष मंटू यादव के नेतृत्व में आज शाम से ही कांवड़िए इकट्ठा होना शुरू हो जाएंगे। आयोजकों के मुताबिक, आज शाम गाजे-बाजे के साथ कांवड़िए हरदत्त नगर गिरन्ट थाना क्षेत्र के बहराइच-जमुनहा मार्ग पर स्थित बाबा जंगल दास कुटी के पास भाकला नदी पुल के नीचे से जल भरेंगे। वहां से पैदल यात्रा शुरू करते हुए वे बदला चौराहा, गिरन्ट बाजार, मिर्जापुर चौराहा और इमलिया करनपुर चौराहा होते हुए बहराइच सीमा में जाएंगे। इसके बाद शंकरपुर चौराहा और मटेरा चौराहा होते हुए कांवड़िए पूरी रात पैदल चलकर बाबा जंगलीनाथ भोलेनाथ के मंदिर पहुंचेंगे। आज रात 12 बजे से बाबा जंगलीनाथ मंदिर में जलाभिषेक शुरू होगा। शिव भक्त पूरी रात लाइन में लगकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ यात्रा को लेकर पूरे गिरन्ट क्षेत्र में उत्साह दिख रहा है। बाजारों में दिन भर कांवड़ सामग्री की खरीदारी की गई। दुकानों पर भगवा टी-शर्ट, गमछा और कांवड़ सजाने का सामान बिक रहा था। आयोजकों ने सुरक्षा के लिए प्रशासन से भी बात की है।