BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश डिंगरापुर में रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य कैंप का शुभारंभ:एडीओ पंचायत व चौकी...

डिंगरापुर में रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य कैंप का शुभारंभ:एडीओ पंचायत व चौकी इंचार्ज ने किया उद्घाटन, लोगों में दिखा उत्साह

0
5

बस्ती जिले के डिंगरापुर पंचायत भवन पर रविवार को जन कल्याण समिति के सहयोग से रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य कैंप लगाया गया। इस शिविर का उद्घाटन एडीओ पंचायत संजय श्रीवास्तव और डेईडीहा चौकी इंचार्ज महेश शर्मा ने फीता काटकर किया। रक्तदान शिविर को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह दिखा। बड़ी संख्या में लोग रक्तदान के लिए शिविर में पहुंचे और अपनी इच्छा से रक्तदान कर इस अच्छे काम में हिस्सा लिया। वहीं, स्वास्थ्य कैंप में डॉक्टरों की टीम ने इलाके से आए मरीजों की जांच की। जांच के बाद डॉक्टरों ने मरीजों को जरूरी सलाह दी और जरूरत के हिसाब से दवाएं भी उपलब्ध कराईं। समिति के सचिव के.के. सिंह और अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह ने बताया कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के जरिए लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक करने के साथ ही जरूरतमंद मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने की कोशिश की जा रही है। बड़ी संख्या में लोग रक्तदान के लिए तैयार हैं।