BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश महराजगंज में कंटेनर ड्राइवर को कार ने मारी टक्कर, VIDEO:गाड़ी खड़ी कर...

महराजगंज में कंटेनर ड्राइवर को कार ने मारी टक्कर, VIDEO:गाड़ी खड़ी कर खाना खाने जा रहा था, रोड क्रॉस करते समय हादसा

0
1

महराजगंज में लक्ष्मीपुर क्षेत्र में रविवार को सड़क हादसा हुआ। गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर ललाइन पैसिया के पास कंटेनर चालक को पीछे से आए चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है। ढाबे के पास कंटेनर खड़ा कर जा रहा था खाना खाने कंटेनर चालक सुकेश कुमार हाईवे से गुजर रहा था। ललाइन पैसिया के पास उसने कंटेनर सड़क किनारे ढाबे के पास खड़ा किया। इसके बाद वह खाना खाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सुकेश सड़क पर गिर गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। CCTV में कैद हुआ हादसा हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें कंटेनर खड़ा दिखाई दे रहा है। चालक सड़क पार कर ढाबे की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आया वाहन उसे टक्कर मारते हुए निकल गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस बुलाकर घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया सीएचसी में डॉक्टरों ने जांच के बाद सुकेश को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर लक्ष्मीपुर चौकी इंचार्ज संजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद मृतक की पहचान फिरोजाबाद जिले के जसनारा थाना क्षेत्र निवासी सुकेश कुमार के रूप में हुई। वह लखन सिंह का बेटा था। टक्कर मारने वाला वाहन लेकर भागा हादसे के बाद चार पहिया वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान करने में जुटी है। वाहन की पहचान और शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।