BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश भारत-नेपाल सीमा पर 47 पैकेट हुक्का मसाला बरामद:निचलौल में पिलर संख्या 498...

भारत-नेपाल सीमा पर 47 पैकेट हुक्का मसाला बरामद:निचलौल में पिलर संख्या 498 के पास SSB-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

0
0

निचलौल में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 47 पैकेट हुक्का मसाला बरामद किया है। बरामद मसाला मिंट फ्लेवर का बताया जा रहा है। टीम ने इसे सीमा के पिलर संख्या 498 के पास से जब्त किया। एसएसबी उपनिरीक्षक अमित कुमार के मुताबिक, मुखबिरों से सीमा क्षेत्र में तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के बाद एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने पिलर संख्या 498 के आसपास निगरानी शुरू की। इसी दौरान टीम को कुछ संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं। जवानों ने मौके पर कार्रवाई की तो वहां से 47 पैकेट हुक्का मसाला बरामद हुआ। हालांकि, मौके से किसी तस्कर के पकड़े जाने की जानकारी नहीं है। सीमा क्षेत्र में बढ़ाई निगरानी संयुक्त टीम की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही सीमा क्षेत्र में सक्रिय तस्करों में हड़कंप मच गया। टीम ने बरामद हुक्का मसाला अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ सीमा क्षेत्र में संयुक्त गश्त और कार्रवाई भी जारी है।