*क्षेत्राधिकारी ललिया श्री डी0के0 श्रीवास्तव* द्वारा थाना ललिया, थाना म0तराई व थाना हर्रैय्या के समस्त विवेचकों के साथ गोष्ठी कर लंबित विवेचना, अपराध नियंत्रण, वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, प्रभावी पैरवी तथा कानून-व्यवस्था की समीक्षा आयोजित की गई।
गोष्ठी के दौरान क्षेत्राधिकारी ललिया द्वारा लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गई तथा विवेचनाओं को गुण-दोष के आधार पर निष्पक्ष एवं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही लंबित प्रार्थना पत्रों, अभियोगों एवं अन्य प्रकरणों में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
अपराध नियंत्रण, वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, प्रभावी पैरवी तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
गोष्ठी में प्रभारी निरीक्षक थाना म0तराई श्री संतोष तिवारी, प्रभारी निरी हर्रैय्या श्री अनिल सिंह, प्रभारी गौरा चौराहा श्री दुर्विजय व अन्य अधिकारी/कर्मचारी एवं विवेचकगण उपस्थित रहे।

















































