जमुनहा तहसील क्षेत्र में राप्ती नदी का कटान किसानों के लिए लगातार परेशानी का कारण बन रहा है। ग्राम पंचायत हरिहरपुर करनपुर के मजरा पिपरहवा गांव के किसानों की खेती बगल की ग्राम पंचायत जोगिया में है। इन दिनों राप्ती नदी की तेज धारा इन खेतों को तेजी से काट रही है। इससे करीब 500 बीघा कृषि भूमि नदी में समाने की कगार पर पहुंच गई है। पिपरहवा गांव के ध्रुप सिंह, कृतपाल सिंह, अक्षय सिंह, रक्षाराम, अम्बरलाल, संतराम, बीपत, सालिकराम, शोभाराम चौधरी, मंशाराम, सुंदर और नंदराम समेत कई किसानों के खेत कटान से प्रभावित हैं। इन खेतों में गन्ना और धान की फसल खड़ी है। किसानों का कहना है कि नदी के लगातार कटान से उपजाऊ जमीन का बड़ा हिस्सा राप्ती में समाता जा रहा है। इससे फसल के साथ उनकी कृषि भूमि भी नष्ट हो रही है। किसानों के मुताबिक, जलस्तर बढ़ने और घटने के साथ नदी की धारा अपना रुख बदल रही है, जिससे किनारे की जमीन तेजी से कट रही है। किसानों को डर है कि अगर कटान की यही रफ्तार जारी रही, तो आने वाले दिनों में उन्हें और अधिक जमीन गंवानी पड़ सकती है।
उपजिलाधिकारी उतरौला व क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना...
*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय* के पर्यवेक्षण में *उपजिलाधिकारी उतरौला श्री योगेन्द्र शरण...



















































