बस्ती के मुडघाट अंडरपास की सर्विस रोड पर कई जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत हाल ही में हुई थी, लेकिन कुछ ही समय में यह फिर से खराब हो गई है। इससे मरम्मत के काम की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। यह रास्ता बस्ती शहर को नगर पंचायत गणेशपुर से जोड़ता है। हर दिन बड़ी संख्या में लोग इस रास्ते से आते-जाते हैं। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चलाने वालों को दिक्कत होती है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भरने से हादसे का खतरा भी बढ़ जाता है। स्थानीय निवासी रामनरेश, प्रदीप, सुनील और सुबोध ने बताया कि मरम्मत के बाद भी कुछ ही समय में गड्ढे फिर से दिखने लगे हैं। उनका कहना है कि सड़क की गुणवत्ता की जांच कराकर इसकी पक्की मरम्मत कराई जानी चाहिए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मुडघाट अंडरपास सर्विस रोड की अच्छी गुणवत्ता वाली मरम्मत जल्द कराई जाए। इससे बस्ती से गणेशपुर आने-जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी और हादसों को रोका जा सकेगा।
उपजिलाधिकारी उतरौला व क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना...
*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय* के पर्यवेक्षण में *उपजिलाधिकारी उतरौला श्री योगेन्द्र शरण...



















































