श्रावस्ती जिले के सिरसिया ब्लॉक क्षेत्र में गढ़ी चौराहा से गढ़ी गांव को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर जलभराव, कीचड़ और गंदगी की समस्या से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह पानी जमा हो गया है। पानी के साथ कीचड़ और गंदगी होने से मुख्य रास्ते से पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीण मजबूरी में इसी रास्ते से आना-जाना कर रहे हैं। गढ़ी गांव को जोड़ने वाला यह रास्ता क्षेत्र के लोगों के लिए एक अहम संपर्क मार्ग है। हर दिन काफी संख्या में ग्रामीण, किसान और वाहन चालक इसी रास्ते से गुजरते हैं। सड़क पर पानी जमा होने के साथ कीचड़ फैल जाने से दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है। वहीं पैदल चलने वाले लोगों को कपड़े और जूते खराब होने के साथ फिसलने का डर रहता है। ग्रामीण विश्राम आर्य, अनंतराम, भवानी प्रसाद, विनोद कुमार, छोटकऊ, नानमून, रामनिवास, रमेश आर्य, धर्मराज, दीपक और मोहन ने बताया कि बारिश के दिनों में इस रास्ते के हालात और खराब हो जाते हैं। जलभराव के कारण सड़क पर बने गड्ढे पानी में छिप जाते हैं और कीचड़ के चलते रास्ते से निकलना मुश्किल हो जाता है। रात के समय समस्या और बढ़ जाती है, क्योंकि अंधेरे में पानी और गंदगी के बीच सड़क की स्थिति का पता नहीं चल पाता। ग्रामीणों के मुताबिक, मुख्य मार्ग पर जलभराव और गंदगी का असर रोजमर्रा के आवागमन के साथ किसानों और स्थानीय व्यापार पर भी पड़ रहा है। किसानों को अपनी उपज लाने-ले जाने में परेशानी होती है, जबकि ग्रामीणों को जरूरी काम के लिए गढ़ी चौराहे तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि मुख्य मार्ग से जलभराव और कीचड़ की समस्या खत्म की जाए। साथ ही पानी निकालने का सही इंतजाम और सड़क की मरम्मत की जाए, ताकि लोगों को गंदगी और परेशानी के बीच आना-जाना करने से राहत मिल सके।
उपजिलाधिकारी उतरौला व क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना...
*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय* के पर्यवेक्षण में *उपजिलाधिकारी उतरौला श्री योगेन्द्र शरण...



















































