BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लेटेस्ट न्यूज़ 290 विधानसभा के मतदाता सावधान और सतर्क हो जाएं

290 विधानसभा के मतदाता सावधान और सतर्क हो जाएं

0
2

 

 

लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।मसूद आलम ख़ान राष्ट्रीय सचिव, समाजवादी पार्टी

 

श्रावस्ती। सेक्टर अध्यक्ष राजू यादव द्वारा अवगत कराया गया है कि ब्लॉक इकौना के ग्राम पंचायत बेल्हा राघव के बूथ संख्या 456 और 457 पर सैकड़ों मतदाताओं के नाम ‘मृतक’ और ‘शिफ्टेड’ दिखाकर मतदाता सूची से हटाए दिए गए हैं । संबंधित सूची हमारे पास मौजूद है।

हमारे छोटे भाई सुफियान ख़ान मौके पर पहुँच चुके हैं। अब सिर्फ इन दो बूथों की बात नहीं है—पूरी 290 विधानसभा की मतदाता सूची का सत्यापन कराया जाएगा।

मैं प्रशासन श्रावस्ती को साफ शब्दों में कह देना चाहता हूँ—

एक भी पात्र मतदाता का नाम गलत तरीके से काटने की कोशिश हुई, तो हम चुप बैठने वाले नहीं हैं।गरीब, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और हर वर्ग के पात्र मतदाता का वोट उसका लोकतांत्रिक अधिकार है। किसी के दबाव, प्रभाव या राजनीतिक इशारे पर यदि इस अधिकार को छीनने की कोशिश हुई, तो मसूद आलम ख़ान सबसे पहले आवाज़ उठाएगा।

✊ वोट हमारा अधिकार है, किसी की जागीर नहीं!

✊ पात्र मतदाता का नाम नहीं कटने देंगे!

✊ मतदाता सूची में गड़बड़ी हुई तो सड़क पर उतरेंगे!

प्रशासन समय रहते ऐसी किसी भी कार्रवाई को रोके और प्रत्येक नाम को निष्पक्ष एवं पारदर्शी सत्यापन के बाद ही सूची से हटाने की प्रक्रिया अपनाए।लोकतंत्र बचाना है तो मतदाता का अधिकार बचाना होगा।

290 विधानसभा में किसी भी पात्र मतदाता के अधिकार से खिलवाड़ नहीं होने देंगे आप सभी मतदाता वोटर लिस्ट से अपना नाम चेक कर लें अगर गड़बड़ी मिले तो मुझे सूचित करें मसूद आलम ख़ान

राष्ट्रीय सचिव, समाजवादी पार्टी

विधानसभा 290, श्रावस्ती