गिलौला ब्लॉक के अकारा गांव में सोमवार की रात में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर झांकी का आयोजन किया गया। इस मौके पर भगवान भोलेनाथ की झांकी दिखाई गई, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। रंग-बिरंगी लाइटों और फूल-मालाओं से सजे मंच पर भगवान शिव के रूप में सजे कलाकार ने दर्शन दिए। इसके बाद पूरा पंडाल हर-हर महादेव और जय श्री कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। कलाकारों के भजनों और नृत्य से माहौल भक्तिमय हो गया। इस कार्यक्रम को देखने के लिए गांव के बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग समेत सैकड़ों ग्रामीण देर रात तक मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि जन्माष्टमी पर हर साल भगवान कृष्ण के साथ शिव परिवार की झांकी भी निकाली जाती है। इसका मकसद नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपरा से जोड़े रखना है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हुआ।